उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड में भीषण हादसा…श्रद्धालुओं से भरा टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पैनी के समीप एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई है। यहां श्रद्धालुओं से भरा एक टेंपो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।

यह भी पढ़ें 👉  एक क्लिक में 176 करोड़ ट्रांसफर...सीएम धामी ने लाखों लाभार्थियों को दी बड़ी सौगात

हादसे के समय वाहन में चालक सहित कुल 18 लोग सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। वाहन में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  अतिक्रमण हटाने पर बवाल!...छत पर चढ़े युवकों ने खुद पर छिड़का पेट्रोल, मचा हड़कंप

कोतवाल देवेंद्र रावत के अनुसार दुर्घटना में 17 यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं, जबकि 44 वर्षीय आरती नामक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। सभी घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  मंच पर नहीं पहुंचे राहुल गांधी...लेकिन फोन से चला दिया सियासी तीर

बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं का यह वाहन गाजियाबाद से बदरीनाथ धाम की यात्रा पर जा रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में