उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड में भीषण हादसा…यूटिलिटी खाई में गिरी, तीन की मौत की खबर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में  एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। मंगलवार दोपहर गढ़वाल मंडल के कालसी तहसील के बैराटखाई-गागंरोऊ मोटर मार्ग के वायाधार के पास एक सवारियों से भरी यूटिलिटी वाहन गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में अब तक 3 महिलाओं की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का विजन... ‘सशक्त शहर ही बनाएंगे विकसित भारत’

जानकारी के अनुसार, वाहन गागंरोऊ गांव से विकासनगर के लिए निकला था, जिसमें चालक समेत करीब 8 लोग सवार थे। जैसे ही वाहन वायाधार के पास पहुंचा, चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन खाई में जा गिरा। हादसे में लूसो देवी (65), निवासी गागंरोऊ मौके पर ही मृत पाई गईं। अन्य गंभीर रूप से घायल यात्रियों को स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों की मदद से खाई से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। अस्पताल ले जाते समय गीता देवी (35) और धनो देवी की भी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी...यहां इस हालत में मिला महिला का शव

नायब तहसीलदार रविंद्र असवाल ने बताया, “इस हादसे में एक महिला की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि दो और महिलाओं की अस्पताल ले जाते समय और रेफर के दौरान मौत हुई। गंभीर रूप से घायलों को विकासनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में