उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड में खौफनाक मंजर… आमने-सामने भिड़ीं दो बसें, बीच में पिसी कार, मची चीख-पुकार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। लापरवाही और तेज रफ्तार वजह बन रही है। इस क्रम में एक और बड़ा हादसा सामने आया है। मंगलवार सुबह ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर काली मंदिर के पास दो बसों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और बीच में आ रही एक कार भी इसकी चपेट में आ गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े। लोगों की सहायता से बसों और कार में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। इस दुर्घटना में कुल पांच लोग घायल हुए, जिनमें कार सवार तीन लोग और बसों में सवार दो यात्री शामिल हैं।

घायलों को तुरंत अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया। कार सवारों को जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य दो घायलों को ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर 'चमत्कार'!...पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला 'कालनेमि' गैंग का राज

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने की कार्रवाई की।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हादसा ओवरटेक करने के दौरान हुआ। बताया जा रहा है कि देहरादून की ओर से आ रही बस ने ओवरटेक करने की कोशिश की, इसी दौरान सामने से आ रही चारधाम यात्रा पर जा रही श्रद्धालुओं की बस से उसकी टक्कर हो गई। इसी दौरान एक कार भी बीच में आ गई और हादसे का शिकार हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा...बेकाबू डंपर गिरा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि हादसे में शामिल बसों में एक बस विश्वनाथ सेवा की थी, जबकि दूसरी बस चारधाम यात्रा पर जा रहे मध्य प्रदेश के मुरैना के श्रद्धालुओं को लेकर जा रही थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घायलों की पहचान की जा रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में