उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

उत्तराखंड में खौफनाक वारदात…यहां पुल के पास मिली महिला की लाश, हत्या की आशंका

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सनसनीखेज घटना सामने आई है। हरिद्वार जिले के मंगलौर में मंगलवार सुबह पुराने गंगनहर पुल के पास करीब 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

शव मिलने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल और प्रभारी निरीक्षक भगवान महर ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के इलाके की छानबीन करते हुए घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर महिला की गुमशुदगी से संबंधित जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश के बीच गिरी आफत!... दो मंजिला मकान ढहा, 2 साल के मासूम समेत 3 लोग लापता

पुलिस की टीमें घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही हैं। इसके जरिए महिला की गतिविधियों और उसके साथ मौजूद लोगों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि महिला की हत्या पुराने गंगनहर पुल के पास ही की गई या फिर किसी दूसरी जगह वारदात को अंजाम देकर शव यहां लाकर फेंका गया। घटनास्थल के आसपास मिले साक्ष्यों को पुलिस ने जांच के लिए सुरक्षित कर लिया है। फिलहाल पुलिस महिला की पहचान कराने के साथ हत्या के पीछे की वजह और घटना में शामिल लोगों का पता लगाने में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में