उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

भीषण अग्निकांड… देखते ही देखते स्वाहा हुआ मकान, दो झुलसे

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में भीषण अग्निकांड हो गया।  रविवार देर रात उत्तरकाशी जिले के डुंडा तहसील अंतर्गत जुणगा गांव के डांगड़ा तोक में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब एक बड़े आवासीय भवन में अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

ग्रामीणों के अनुसार, आग लगते ही लोग घर से बाहर भागे और शोर मचाकर आसपास के लोगों को सूचना दी। देखते ही देखते आग विकराल हो गई और मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। इस घटना में घर के अंदर रखा सारा सामान, खाद्यान्न और घरेलू वस्तुएं पूरी तरह नष्ट हो गईं।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

हादसे में दो लोग झुलस गए, जिन्हें तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल उत्तरकाशी भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं।

सूचना मिलते ही ब्रह्मखाल चौकी पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग बेकाबू हो चुकी थी। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरा मकान जल चुका था।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर 'चमत्कार'!...पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला 'कालनेमि' गैंग का राज

स्थानीय ग्राम प्रधान अनिल भंडारी ने बताया कि यह आग इतनी भीषण थी कि पूरा भवन पूरी तरह नष्ट हो गया और परिवार का सबकुछ खत्म हो गया। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को तुरंत मुआवजा और राहत देने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

इस हादसे में अनिल सिंह भंडारी और महेश सिंह भंडारी के मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि सुमेर सिंह भंडारी और प्रमिला देवी घायल हुए हैं। प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है और राहत कार्य जारी है।

आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में