क्राइम देश/दुनिया राष्ट्रीय

ऑनर किलिंग…. बहन के कई लोगों से संबंध, भाइयों ने दे दी खौफनाक मौत

खबर शेयर करें -

पारिवारिक प्रतिष्ठा और व्यक्तिगत छवि के नाम पर हत्या की घटनाओं की एक और दुखद मिसाल सामने आई है। हाल ही में दिल्ली में दो भाइयों ने अपनी 35 साल की बहन की हत्या कर दी, क्योंकि उन्हें शक था कि वह तलाक के बाद कई लोगों के साथ संबंध बना रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  ईडी का मिशन ‘क्लीन अप’… कांग्रेस के दिग्गजों पर सीधा वार!

पुलिस के अनुसार, गुरुवार सुबह साढ़े चार बजे के आसपास सूचना मिली कि मध्य दिल्ली के हौज काजी इलाके में एक महिला का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को घर से बरामद किया और हत्या के मामले की जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को देखा, जिससे महिला के भाइयों अब्दुल्ला और अरीब के नाम सामने आए। डीसीपी एम हर्षवर्धन ने बताया कि महिला के भाइयों को उसकी गतिविधियों पर संदेह था और वे अपनी बहन के व्यवहार से अपमानित महसूस कर रहे थे। इसके चलते उन्होंने गला दबाकर हत्या करने की योजना बनाई।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें...प्रदेशभर में बिगड़ा मौसम का मिजाज, अगले 24 घंटे चुनौतीपूर्ण!

पुलिस ने इस बात की पुष्टि की कि महिला के शरीर पर यौन उत्पीड़न के कोई संकेत नहीं थे। अभी तक की जांच के मुताबिक, महिला की हत्या गला दबाकर की गई है। मौत के सही कारण का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद चलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  काम की खबर...हल्द्वानी से नैनीताल के लिए ये सेवा शुरू

 

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी