उत्तराखण्ड कुमाऊं खेल हल्द्वानी

‘फिर बजेगा हॉकी का डंका!’… हल्द्वानी में खेल मंत्री ने थामी हॉकी स्टिक, मनाया 100 साल का जश्न

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। भारतीय हॉकी के 100 साल पूरे होने के अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने हल्द्वानी स्थित मानसखंड खेल परिसर में हॉकी खिलाड़ियों के साथ खेल में हाथ आजमाएं। इस मौके पर यहां एक प्रदर्शनी मैच का आयोजन भी किया गया।

खेल मंत्री रेखा आर्या शुक्रवार को बिना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के गोलापुर स्टेडियम पहुंची और वहां हॉकी खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को बताया कि आज ही के दिन 1925 में भारतीय हॉकी महासंघ की स्थापना की गई थी। इसके बाद भारतीय हॉकी टीम ने पहली बार 1928 के ओलंपिक में हिस्सा लिया और गोल्ड मेडल जीतकर पूरी दुनिया में भारतीय हॉकी का परचम फहराया।

यह भी पढ़ें 👉  वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ... सेना बैंड और गायक ने जगाई देशभक्ति की भावना

खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों से कहा कि एक जमाने में दुनिया की कोई भी टीम भारतीय हॉकी टीम के साथ खेलने में डरती थी। उन्होंने कहा कि युवा हॉकी खिलाड़ी भारतीय हॉकी का यह पुराना गौरव वापस लाने का संकल्प लेकर तैयारी करें तो फिर से ऐसी सफलता पाई जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘अब नहीं होगा खतरा’....आवारा पशुओं पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में हॉकी का कल्चर तेजी से विकसित हो रहा है और आधुनिक दौर में भी प्रदेश ने वंदना कटारिया जैसे खिलाड़ी दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  तीसरी आंख ने दिखाया रास्ता...नेत्र सर्जन का घर खंगालने वाला गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि अगले ओलंपिक के लिए भारतीय हॉकी टीम में प्रदेश का भी अच्छा प्रतिनिधित्व रहे, यह लक्ष्य लेकर खिलाड़ी तैयारी करें।

इस अवसर पर सहायक निदेशक रसिका सिद्दकी, जिला उप खेल अधिकारी वरुण बेलवाल आदि उपस्थित रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में