अजब- गजब उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

प्रेम का हाईवोल्टेज ड्रामा!…अचानक प्रेमी के घर पहुंची युवती, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक अनोखा मामला सामने आया, जिसने कुछ समय के लिए क्षेत्र में हलचल पैदा कर दी। टिहरी गढ़वाल निवासी 20 वर्षीय युवती अपने 19 वर्षीय प्रेमी के घर पहुंच गई और उससे शादी करने की जिद पर अड़ गई।

मामला रुद्रप्रयाग जिले का है। युवती के अचानक घर पहुंचने और शादी की मांग करने से लड़के के परिजन असमंजस में पड़ गए। मामला बढ़ता देख उन्होंने तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर संपर्क किया, जिसके बाद प्रशासन सक्रिय हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

जिले में बाल विवाह रोकथाम अभियान के तहत विशाल मिश्रा के निर्देशन में मामले को गंभीरता से लिया गया। वहीं जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र के निर्देश पर वन स्टॉप सेंटर, बाल कल्याण समिति और चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम गठित की गई।

काउंसलिंग के दौरान अधिकारियों ने युवती को समझाया कि नाबालिग युवक से विवाह करने की स्थिति कानूनी जटिलताएं पैदा कर सकती है और दोनों परिवारों के भविष्य पर असर डाल सकती है। वहीं युवक को भी कानूनी उम्र से पहले विवाह के नियमों की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

इसके बाद दोनों परिवारों से बातचीत की गई। युवती के परिजनों ने भरोसा दिलाया कि घर लौटने पर उसके साथ किसी तरह का दुर्व्यवहार नहीं होगा। आपसी सहमति बनने के बाद युवती को सुरक्षित उसके घर वापस भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर 'चमत्कार'!...पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला 'कालनेमि' गैंग का राज

अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में पहले भी इस तरह के मामले सामने आते रहे हैं, जिनमें समय रहते हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला गया है।

स्थानीय जानकारों का मानना है कि बदलते सामाजिक माहौल, सोशल मीडिया का प्रभाव और भावनात्मक निर्णयों के कारण इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं, जो ग्रामीण क्षेत्रों में नई सामाजिक चुनौतियां पैदा कर रही हैं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में