उत्तराखण्ड कुमाऊं राजनीति हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में हाईवोल्टेज ड्रामा…खरगे के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं ने घेरा SSP दफ्तर

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की हल्द्वानी में प्रस्तावित जनसभा से पहले ही सियासी पारा चढ़ गया। कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन पर सभा में शामिल होने आ रहे कार्यकर्ताओं की बसों और वाहनों को जगह-जगह रोकने का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया। विरोध में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और विधायक सुमित हृदयेश समेत पार्टी के कई नेता एसएसपी कार्यालय पहुंच गए और धरने पर बैठ गए।

मल्लिकार्जुन खरगे शनिवार को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस की ओर से सभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने का दावा किया जा रहा है। सभा से पहले कार्यकर्ताओं और समर्थकों को लेकर आ रही बसों को पुलिस द्वारा रोके जाने की शिकायत सामने आने के बाद कांग्रेस नेताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।

यह भी पढ़ें 👉  एक क्लिक और 9.87 लाख खातों में पहुंची रकम... धामी सरकार ने बांटे इतने करोड़ रुपये

एसएसपी कार्यालय में धरने के दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने पुलिस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आने वाली बसों को अलग-अलग स्थानों पर बेवजह रोका जा रहा है। आर्य ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन सरकार के इशारे पर काम कर रहा है और कांग्रेस के कार्यक्रम को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...इन पदों के प्रमोशन पर हाईकोर्ट की रोक

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतांत्रिक कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे लोगों को रोकना उचित नहीं है। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस प्रशासन से बसों और वाहनों को रोकने की कार्रवाई तत्काल बंद करने की मांग की।

वहीं हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने एसएसपी मंजुनाथ टीसी पर सीधे निशाना साधा। फेसबुक लाइव के जरिए विधायक ने आरोप लगाया कि खरगे की जनसभा में आने वाले लोगों के वाहनों को जबरन रोका जा रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मंजुनाथ टीसी नैनीताल जिले के एसएसपी हैं, लेकिन उनका किरदार भाजपा जिलाध्यक्ष जैसा नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  अब हल्द्वानी में यहां बनेगा हाईकोर्ट...विस्तार से पढ़िए धामी कैबिनेट के 15 बड़े फैसले

सुमित हृदयेश ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस की यही कार्यशैली जारी रही तो कांग्रेस इसके खिलाफ आंदोलन करेगी। खरगे की सभा से पहले कांग्रेस नेताओं के एसएसपी कार्यालय में धरने पर बैठने से हल्द्वानी में राजनीतिक टकराव की स्थिति बन गई है। अब शनिवार को होने वाली जनसभा पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में