उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

हाई टेंशन लाइन ने मचाया कहर!… धू-धू कर जल उठा ट्रक, अफरा-तफरी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक ट्रक में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लपटें आसमान तक पहुंचने लगीं। इस घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया।

यह भी पढ़ें 👉  अब बदलने वाला है उत्तराखंड का मौसम!...इस दिन तक बारिश, फिर मानसून की विदाई के संकेत

यह घटना हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र में गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर गांव के पास स्थित राजमहल होटल के समीप हुई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। फायरकर्मियों ने होज पाइप की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ट्रक के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आने के कारण आग लगी थी।

यह भी पढ़ें 👉  लोहे के पुल पर फंदे से लटका मिला युवक!...स्कूटी ने बढ़ाया रहस्य, जांच में जुटी पुलिस

स्थिति को गंभीर देखते हुए दमकल कर्मियों ने तत्काल कंट्रोल रूम को सूचित किया और बिजली विभाग को भी जानकारी दी गई। इसके बाद इलाके की बिजली आपूर्ति बंद कराई गई, जिससे आग बुझाने के कार्य में तेजी आई।

काफी प्रयासों के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया, हालांकि तब तक ट्रक पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो चुका था। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और दमकल कर्मियों की तत्परता से ट्रक का डीजल टैंक फटने से बच गया। फायरमैन अतर सिंह राणा ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम तुरंत मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल घटना के कारणों की विस्तृत जांच जारी है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में