उत्तराखण्ड कुमाऊं जजमेंट नैनीताल हल्द्वानी

हल्द्वानी सड़क चौड़ीकरण… अतिक्रमण पर हाईकोर्ट का फैसला बरकरार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी और न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की खंडपीठ ने मंगलवार को हल्द्वानी शहर के मंगल पड़ाव से रोडवेज बस स्टेशन तक मार्ग चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के मामले पर सुनवाई की। इसके साथ ही सड़क चौड़ीकरण के दौरान व्यापारियों और भवन स्वामियों की अतिक्रमण हटाने को लेकर दायर की गई याचिकाओं पर भी विचार किया गया।

खंडपीठ ने अतिक्रमण हटाने के पूर्व के आदेश को बरकरार रखते हुए मामले की अगली सुनवाई 27 दिसम्बर को तय की। कोर्ट ने यह आदेश दिया कि अगर किसी व्यापारी या भवन मालिक को अतिक्रमण हटाने से परेशानी हो रही है, तो वह अपनी शिकायत उचित फोरम में दर्ज कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर!... अफसरों के तबादलों के लिए सिर्फ 6 दिन

मामला मंगल पड़ाव से रोडवेज बस स्टेशन तक सड़क चौड़ीकरण के दौरान 17 व्यापारियों और भवन स्वामियों द्वारा दायर याचिकाओं से जुड़ा है। इन व्यापारियों का आरोप है कि नगर निगम और लोक निर्माण विभाग ने उन्हें नोटिस जारी कर 4 अगस्त तक चिन्हित अतिक्रमण को हटाने के लिए कहा था। हालांकि, 20 अगस्त को उच्च न्यायालय ने इस मामले में जनहित याचिका निस्तारित करते हुए कहा था कि यदि किसी का हित प्रभावित होता है तो वे अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं, लेकिन जब व्यापारियों ने शिकायत की, तो उनका पक्ष सही तरीके से सुना नहीं गया।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण में मचेगा से सियासी संग्राम... सदन के भीतर 445 सवाल तो बाहर विधानसभा घेराव

व्यापारी यह भी दावा कर रहे हैं कि नगर निगम ने उन्हें करीब 40-50 वर्षों से किराए पर दुकानें दी थीं, और वे इन दुकानों में व्यवसाय कर रहे थे। वहीं, हल्द्वानी की नया सवेरा सोसाइटी ने इस मामले में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि मार्ग चौड़ीकरण के तहत सभी अतिक्रमणकारियों को हटाया जाए, क्योंकि यहां अक्सर जाम की समस्या रहती है, जो ट्रैफिक व्यवस्था को प्रभावित करती है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में