उत्तराखण्ड कुमाऊं जजमेंट नैनीताल हल्द्वानी

अपहरण और वोटिंग विवाद में हाईकोर्ट नाराज़…पांचों सदस्यों के बयान से बढ़ा राजनीति का भूचाल!

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने 14 अगस्त 2025 को नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान हुए बवाल, पांच जिला पंचायत सदस्यों के कथित अपहरण और मतदान विवाद से जुड़े मामले पर स्वतः संज्ञान लेकर दायर जनहित याचिका पर गंभीर रुख अपनाया है। याचिका में चुनाव प्रक्रिया में एक मतपत्र में ओवरराइटिंग, रिपोलिंग की मांग और निष्पक्ष चुनाव की मांग भी शामिल है।

पूर्व आदेश के अनुसार, कथित रूप से अपहृत किए गए पांचों जिला पंचायत सदस्यों को बुधवार को हाईकोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान कोर्ट को न तो इन सदस्यों के बयानों से संतोष हुआ और न ही जांच अधिकारी की रिपोर्ट से। मुख्य न्यायाधीश जी. नरेंद्र और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने जांच रिपोर्ट पर तीखी टिप्पणी करते हुए मामले की जांच एसआईटी से कराने की आवश्यकता जताई। कोर्ट जल्द ही इस पर महत्वपूर्ण आदेश जारी कर सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  भतीजे की मौत, चाचा का सनसनीखेज खेल!... भाई को फंसाने के लिए दी हत्या की झूठी सूचना

बता दें कि 14 अगस्त 2025 को नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान पांच सदस्यों के कथित अपहरण का मामला सामने आया था। इस विवाद पर न्यायालय ने स्वतः संज्ञान लिया था। कई विजयी सदस्य भी सुरक्षा की मांग करते हुए कोर्ट पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें 👉  पहले धक्का, फिर बेरहमी से पिटाई... सड़क पर तड़पता छोड़कर चले गए साथी! CCTV से खुला राज

इसी बीच बीडीसी सदस्य पूनम बिष्ट ने अलग याचिका दायर कर दावा किया कि चुनाव में एक मतपत्र में कथित ओवरराइटिंग कर क्रमांक 1 को 2 में बदला गया, जिसके कारण मतपत्र को अमान्य घोषित किया गया। उन्होंने कोर्ट से अध्यक्ष पद पर पुनः मतदान कराने की मांग की है।

इस चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार को विजेता घोषित किया गया था। इसके बाद कांग्रेस ने भाजपा पर उनके समर्थक जिला पंचायत सदस्यों के अपहरण का आरोप लगाया। हालांकि बाद में वे पांचों सदस्य सामने आए और उन्होंने कहा कि वे घूमने गए थे, उन पर कोई दबाव नहीं था।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण में मचेगा से सियासी संग्राम... सदन के भीतर 445 सवाल तो बाहर विधानसभा घेराव

यह मामला कई दिनों तक प्रदेश की राजनीति में चर्चा का केंद्र बना रहा। कांग्रेस ने नैनीताल एसएसपी पर कार्रवाई की मांग भी उठाई थी। इतना ही नहीं, गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान भी यह मुद्दा जोरदार तरीके से उठा, जिससे सत्र कुछ घंटों में ही स्थगित करना पड़ा।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में