उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

उत्तराखंड में हाई अलर्ट!… आंधी-तूफान और बारिश से बिगड़ेंगे हालात, रहें सतर्क

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। इसी बीच मौसम विभाग ने 12 और 13 मई को भारी बारिश की आशंका जताते हुए कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यात्रा पर निकलने से पहले मौसम की ताजा अपडेट जरूर लें और प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

आयुक्त ने कहा कि 12 और 13 मई के दौरान मौसम खराब रहने की संभावना है, इसलिए श्रद्धालु यात्रा की योजना सोच-समझकर बनाएं। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि संभव हो तो मौसम सामान्य होने के बाद ही यात्रा करें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

देहरादून मौसम केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन के आसार हैं। वहीं 4500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा कुछ मैदानी क्षेत्रों में भी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा...बेकाबू डंपर गिरा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

चारधाम यात्रा के दौरान लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच खराब मौसम प्रशासन की चिंता बढ़ा रहा है। बारिश के कारण यात्रा मार्गों पर भूस्खलन और मलबा गिरने का खतरा बना हुआ है, जिससे आवाजाही प्रभावित हो सकती है। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनज़र विभिन्न स्थानों पर राहत और बचाव दल तैनात किए हैं, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में