उत्तर प्रदेश क्राइम देश/दुनिया राष्ट्रीय

हैवानियत…..अपहरण के बाद युवती से गैंगरेप, बनाई अश्लील वीडियो

खबर शेयर करें -

युवकों की शर्मशार कर देने वाली हरकत सामने आई है। यूपी के बिजनौर के एक गांव में लड़की को घर से अगवा कर पांच लड़कों ने गैंगरेप किया और फिर उसे ब्लैकमेल किया। डरकर लड़की ने कुछ दिन तो किसी को घटना की जानकारी ही नहीं दी। धमकियां बढ़ने पर लड़की ने परेशान होकर पुलिस में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार किया।

मामला बिजनौर के थाना रेहड़ इलाके के जयसिंहजोत का है। जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले पांच लड़कों ने घर में से लड़की को अगवा कर लिया और गांव के एक बाग में ले गए। वहां पांचों ने लड़की के साथ रेप किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली।

यह भी पढ़ें 👉  हाईकोर्ट का अल्टीमेटम... अवैध निर्माण रोको, रिपोर्ट पेश करो, बाढ़ से जान और धन बचाओ

आरोपियों ने इसी वीडियो के जरिए लड़की को ब्लैकमेल किया और किसी से कुछ न कहने की धमकी दी। लड़की ने तहरीर में बताया कि आरोपियों ने कहा था कि किसी को घटना के बारे में बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे। साथ ही उसे और उसके भाई को जान से मारने की भी धमकी दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर करारा वार!...विजिलेंस ने इस अफसर को रंगेहाथ पकड़ा

लड़की ने पहले तो किसी को कुछ नहीं बताया। लेकिन लगातार कुछ दिनों तक धमकी मिलने पर लड़की ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों के साथ पीड़िता ने पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज करवाई है। तहरीर में बताया गया है कि विकास, विक्की पुत्रगण जयराम, विश्वास पुत्र होरी, लवकुश पुत्र जयराम तथा विवेक पुत्र नामलुम ने उसे अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया।

यह भी पढ़ें 👉  गरजेंगे बादल, चमकेगी बिजली... जानिए कब और कहाँ बरसेंगे बादल

तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांचों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता के अलावा पांचों आरोपियों के मेडिकल करवाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी पकड़े गए हैं और इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी