उत्तर प्रदेश क्राइम देश/दुनिया राष्ट्रीय

हैवान बना डॉक्टर …….पांचवी शादी कर दोस्तों के सामने परोस दी पत्नी, मासूम बेटी को भी नहीं छोड़ा

खबर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिस के पास पहुंची एक महिला ने आरोप लगाया है कि एक डॉक्टर ने धर्म छिपाकर उससे प्रेम संबंध बनाए, फिर उससे हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली। इसके बाद उसका और उसकी सात साल की बेटी का धर्मांतरण करवा दिया गया। इसके बाद आरोपी डॉक्टर ने निकाह किया।

महिला का आरोप है कि डॉक्टर की पहले से ही चार शादियां हो चुकी थीं। शादी के बाद वह अपने घर ले आया और सीसीटीवी लगे बेडरूम में भेज दिया। इसके बाद डॉक्टर ने अपने दोस्तों को बुलाया। महिला का आरोप है कि डॉक्टर ने अपने दोस्तों को बेडरूम में भेजकर सामूहिक दुष्कर्म करवाया। कमरे के बाहर डॉक्टर सीसीटीवी से कमरे के अंदर नजारा देखता रहा। महिला ने डॉक्टर पर मारने-पीटने का भी आरोप लगाया है। उसका कहना है कि इस संबंध में पुलिस से भी मदद मांगी गई लेकिन उसकी किसी ने हेल्प नहीं की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... शिक्षक भर्ती शुरू, हजारों पदों पर अवसर!

टीवी-9 भारतवर्ष मीडिया रिपोटर्स के अनुसार कोलकाता के बालीगुंज निवासी महिला ने तहरीर में बताया कि वह थाना गंगोह के मोहल्ला कोटला निवासी डा. अहबार हुसैन के साथ 12 मई 2022 से लिव इन रिलेशनशिप में थी। इसके बाद उसने हिंदू-रीति रिवाज से शादी कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट...जानें आने वाले दिनों का मिजाज

आरोप है कि चिकित्सक डा. अहबार हुसैन ने उसका और सात वर्षीय बेटी का जबरन धर्मांतरण करा दिया। इसके बाद आरोपी ने उससे निकाह कर लिया। आरोप है कि डॉ. ने उसे सीसीटीवी लगे बेडरूम में बंद कर दिया। आरोपी डॉ.. ने अपने साथी डॉ. शहजाद और डा. आरिफ को बुलाया और 21 जून 2023 को उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें 👉  पतंजलि विश्वविद्यालय में बोलीं राष्ट्रपति मुर्मू...‘ज्ञान ही राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति’

इसके बाद आरोपी उसे कोलकाता छोड़ आया। उसने इस सबंध में देवबंद कोतवाली में तहरीर भी दी थी।  पीड़ित महिला का कहना है उसने हिंदू संगठनों के माध्यम से मीडिया तक अपनी बात बताईं। इसके बाद वह एसपी देहात सागर जैन से जाकर मिली और पूरी बात बताई।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी