उत्तराखण्ड कुमाऊं नैनीताल सोशल

मददगार बनी पुलिस………जंगल के भूल-भुलैया में भटका साधु, किया रेस्क्यू

खबर शेयर करें -

भवाली। जंगल के भूल भुलैया में एक साधु रास्ता भटक गया। इसकी सूचना पर उसने डायल 112 पर पुलिस को दी। जिसे भवाली पुलिस और एसडीआरएफ टीम द्वारा सकुशल रेस्क्यू किया गया। इस साधु ने रेस्क्यू टीम का आभार प्रकट किया।

पुलिस के मुताबिक 112 से कॉलर रक्षा दास की सूचना प्राप्त हुई कि वह कैंची के पास जंगल में कहीं खो गया है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक भवाली डीआर वर्मा के निर्देशन में चौकी कैंची पुलिस द्वारा एसडीआरएफ के साथ मिलकर कैंची के ऊपर जंगल में कॉलर रक्षा दास उम्र- 50 लगभग की खोजबीन की गई , उससे लगातार संपर्क किया गया परंतु वह अपना सही लोकेशन नहीं बता पा रहा था, जिस कारण काफी अंधेरा हो जाने के कारण कॉलर का पता नहीं लग पाया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का बड़ा तोहफा... 488 एकल महिलाओं के खातों में भेजे 2.76 करोड़ रुपये

परन्तु सर्च अभियान जारी रहा। इस पर शनिवार प्रातः चौकी कैंची पुलिस द्वारा एसडीआरएफ के साथ मिलकर कॉलर की खोजबीन की गई व जंगल से चट्टान के पास से कॉलर को सकुशल रेस्क्यू किया गया। साधु ने बताया कि वह अपने दल के साथ जंगल के पास गर्ग ऋषि गुफा दर्शन हेतु आया था। अचानक रास्ता भटक गया और जंगल में ही रह गया। जंगल की भूल भुलैया व खतरनाक चट्टानों से बाहर निकलकर रक्षा दास ने रेस्क्यू टीम का आभार प्रकट किया गया। रेस्क्यू किए गए व्यक्ति रक्षा दास पुत्र वेववेन लाल निवासी मदारा पोस्ट पथरारपुर सिसवार थाना गिलौला जिला श्रावस्ती है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में