उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम बागेश्वर हिल दर्पण

हृदय विदारक…22 दिन की बच्ची की हत्या, मां पर आरोप, फैली सनसनी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां एक मां ने अपनी 22 दिन की नवजात बेटी का गला घोंटकर हत्या कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी मां ने यह कदम परिवार में सास-ससुर के झगड़े के दौरान उठाया। महिला का पति फिलहाल विदेश में नौकरी करता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा...दिव्यांग पिता ने खोया इकलौता सहारा, मचा कोहराम

मामला बागेश्वर जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र के जैसर गांव का है। पहले नवजात बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि मृत्यु का कारण गला दबाना है, यानी यह हत्या का मामला है।

मासूम बच्ची के दादा, केशर सिंह, ने पोस्टमॉर्टम कर पुष्टि की कि बच्ची की हत्या हुई है। इसके बाद उन्होंने बैजनाथ थाना में अपनी बहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी की गिरफ्तारी से सियासी पारा हाई...हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा विरोध प्रदर्शन

पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर, अजय साह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आरोपी मां के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है और पारिवारिक विवाद के पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है। परिवार के सदस्य इस घटना से स्तब्ध हैं और इसे अत्यंत दुःखद बता रहे हैं। गांव के लोग भी इस निर्मम कृत्य से हैरान हैं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में