उत्तराखण्ड गढ़वाल चारधाम यात्रा देहरादून स्वास्थ्य हिल दर्पण

हिमालय की गोद में स्वास्थ्य क्रांति… केदारनाथ धाम में शुरू हुआ आधुनिक अस्पताल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में अब स्वास्थ्य सुविधाओं को एक नया और आधुनिक आयाम मिल गया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा निर्मित 40 बेड क्षमता वाले अत्याधुनिक अस्पताल का विधिवत लोकार्पण किया। यह अस्पताल स्वामी विवेकानन्द हेल्थ मिशन सोसाइटी द्वारा संचालित किया जाएगा और उच्च हिमालयी क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं तथा स्थानीय लोगों के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवा केंद्र साबित होगा।

लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि केदारनाथ जैसे कठिन भौगोलिक क्षेत्र में आधुनिक अस्पताल की स्थापना राज्य सरकार की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता और दूरदर्शी सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी, बल्कि आपात स्थिति में जीवन रक्षक साबित होगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

मुख्यमंत्री ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान हर वर्ष लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं, ऐसे में स्वास्थ्य सुविधाओं का मजबूत होना बेहद जरूरी है। नए अस्पताल में आपातकालीन उपचार, ऑक्सीजन सुविधा, जांच सेवाएं, प्राथमिक उपचार और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिससे यात्रियों को बेहतर चिकित्सा सहायता मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए लगातार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत कर रही है। यात्रा मार्गों पर चिकित्सकों की तैनाती, स्वास्थ्य केंद्रों और आपातकालीन सेवाओं का विस्तार किया गया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘स्वस्थ उत्तराखंड, समृद्ध उत्तराखंड’ के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि सरकार राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण पर लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि अब तक लाखों आयुष्मान कार्ड जारी किए जा चुके हैं, जिससे लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है। साथ ही हर जिले में मेडिकल कॉलेज विकसित करने की दिशा में भी तेजी से काम चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा...बेकाबू डंपर गिरा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

कार्यक्रम के दौरान विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल ने कहा कि यह नया अस्पताल क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का मजबूत आधार बनेगा और श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी बड़ी राहत प्रदान करेगा।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में