उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर देहरादून स्वास्थ्य

एक्शन में स्वास्थ्य महकमा….. लम्बे समय से नदारद चल रहे इतने डॉक्टरों पर गिरी गाज

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर। उत्तराखंड में स्वास्थ्य महकमा एक्शन में आ गया है। लम्बे समय से नदारद डॉक्टर पर अब कार्रवाई शुरू हो गई है। इसके तहत ऊधमसिंह नगर जिले के 12 डॉक्टरों को बर्खास्त कर दिया गया है। साथ ही 7 अन्य डॉक्टरों को ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर अंतिम नोटिस दिया गया है। पूरे प्रदेश में 35 डॉक्टरों को बर्खास्त किया गया है, इसमें सबसे ज्यादा डॉक्टर ऊधमसिंह नगर के हैं।

यह भी पढ़ें 👉  विश्व पर्यावरण दिवस... सीएम धामी ने इन्हें किया सम्मानित

स्वास्थ्य महानिदेशालय ने इस संबंध में नौ फरवरी को आदेश जारी किए थे। ऊधमसिंह नगर जिले से बर्खास्त किए गए डॉक्टर पिछले दो साल से अधिक समय से अनुपस्थित चल रहे थे। ये डॉक्टर नियुक्ति मिलने के पश्चात कुछ ही महीनों तक अस्पतालों में अपनी सेवाएं देकर बिना बताए ही चले गए। जबकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन डॉक्टरों को तीन बार कारण बताओ नोटिस भी दिया गया, लेकिन इन्होंने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... इस अफसर को मिली अहम जिम्मेदारी

इसके बाद शासन ने इनके खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की है। पूरे प्रदेश में ऐसे 35 डॉक्टर बर्खास्त किए गए हैं। इसमें ऊधमसिंह नगर के 12, नैनीताल के तीन, देहरादून के तीन, पिथौरागढ़ के तीन, चम्पावत के दो, बागेश्वर के दो, हरिद्वार के तीन, रुद्रप्रयाग का एक, पौड़ी के दो, उत्तरकाशी का एक, चमोली का एक, टिहरी गढ़वाल के दो डॉक्टर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम...इन जिलों में बरसेंगे मेघ, अलर्ट के बीच रहें सतर्क
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में