उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे देहरादून पिथौरागढ़

सीमांत में स्वास्थ्य और शिक्षा….सीएम के समक्ष उठे मुद्दे, मिला ये आश्वासन

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़।  मुनस्यारी के जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने गुरुवार के देर रात को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर राजकीय बालिका आश्रम पद्धति विद्यालय गोठी का उच्चीकरण करने सहित स्वास्थ्य तथा शिक्षा से संबंधित समस्याओं को उठाया। मुख्यमंत्री ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है।

जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने गुरुवार की देर रात्रि को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके शासकीय आवास में मुलाकात की।

उन्होंने राजकीय बालिका आश्रम पद्धति विद्यालय गोठी का उच्चीकरण किए जाने की मांग पर जोर दिया। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भी विद्यालय के उच्चीकरण के लिए मुख्यमंत्री को अपनी संस्तुति दी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के सम्मुख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी का मामला भी रखा गया इस पर मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सचिव को जांच के आदेश दे दिए है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी... कॉन्वेंट स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन का कड़ा एक्शन

उन्होंने राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट को पीजी का दर्जा देने के साथ ही महाविद्यालय मुनस्यारी  में रिक्त पदों का पदों पर नियुक्ति करने तथा नए विषय खोलने के लिए विशेष प्रयास करने का अनुरोध किया।

उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र देते हुए यह मांग उठाई कि विकासखंड धारचूला तथा मुनस्यारी में प्राथमिक, माध्यमिक तथा इंटर कॉलेजों में शिक्षकों के रिक्त पदों को तत्काल भरने के लिए इन दो विकास खंडों में शिक्षकों की भर्ती के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। तभी यहां के विद्यार्थियों को शिक्षक मिल सकते है। उन्होंने कहा कि काउंसलिंग सिस्टम ने दुरस्त क्षेत्रों में आने वाले शिक्षकों का रास्ता रोक दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... इस विभाग में सहायक निबंधकों को मिली नियुक्ति

इसलिए इन क्षेत्रों के लिए विशेष शिक्षक भर्ती चलाए बिना विद्यालयों में शिक्षक भेजना अब मुमकिन नहीं है।

मुख्यमंत्री के सम्मुख उत्तराखंड में बंदर, लंगूर, सुवर तथा आवारा गो वंश द्वारा खेती को बर्बाद करने पर रोक लगाने के लिए एक स्पष्ट नीति पत्र बनाने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  एक्शन में शासन... इन अफसरों को सौंपे महत्वपूर्ण दायित्व

उन्होंने कहा कि इस पर रोकथाम लगाए बिना पहाड़ के गांवों से  पलायन नहीं रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि रिवर्स पलायन के लिए  सरकार को इस समस्या के समाधान के लिए अब कठोर फैसला लेना चाहिए।

इसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में एक आयोग का गठन भी किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके द्वारा उठाए गए मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में