इवेंट उत्तराखण्ड देहरादून हिल दर्पण

बोले मुख्यमंत्री… आत्मनिर्भर बन रही महिलाएं, लखपति दीदी का संकल्प पूरा

खबर शेयर करें -

 नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित डायरेक्ट सेलिंग महिला उद्यमिता समिट 2025 में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने देशभर से आई महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी और देश की मातृशक्ति द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे योगदान की सराहना की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज भारतीय महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं, चाहे वह सेना हो, राजनीति, खेल, विज्ञान, कृषि, शिक्षा या उद्योग। उनकी यह मेहनत और समर्पण अत्यंत सराहनीय है।

यह भी पढ़ें 👉  भीषण अग्निकांड...मोटरसाइकिल मैकेनिक की दुकान में आग, 8 बाइकें स्वाहा

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए किए गए प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले 11 वर्षों में 30 करोड़ से अधिक महिलाओं के जन-धन बैंक खाते खोले गए। इसके अलावा, लखपति दीदी योजना के तहत 1 करोड़ से अधिक महिलाओं को लखपति बनाने का संकल्प पूरा किया गया है, और 30 करोड़ से अधिक महिलाओं को मुद्रा योजना के तहत लोन देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  तय हुई तिथि... इस दिन खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड सरकार भी महिला सशक्तिकरण के लिए कई योजनाओं पर कार्य कर रही है। राज्य में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है, जिससे उन्हें सरकारी नौकरियों में उचित प्रतिनिधित्व मिल सके। इसके अलावा, महिला स्वयं सहायता समूहों को बिना ब्याज के 5 लाख तक का ऋण दिया जा रहा है। ‘लखपति दीदी योजना’ के तहत उत्तराखंड में 1 लाख से अधिक महिलाएं लखपति बन चुकी हैं, और 2025 तक 1.5 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  संरक्षित पशु की हत्या... भड़क उठा आक्रोश, लगाया जाम, पुलिस फोर्स तैनात

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि राज्य सरकार ‘सशक्त बहना उत्सव योजना’ और ‘मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना’ जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का काम कर रही है।

इस अवसर पर दिल्ली से सांसद प्रवीण खंडेलवाल, उपाध्यक्ष राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति विनय रोहिला और डॉ. संजीव कुमार भी उपस्थित थे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में