उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी

हल्द्वानी में फैलाई थी दहशत….गैंग पर खाकी का चाबुक, 11 गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में दहशत का पर्याय बने आईटीआई गैंग के खिलाफ पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए गैंग के सरगना समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी गैंगस्टर एक्ट में निरूद्ध थे और लंबे समय से शहर में आतंक फैला रहे थे।

बता दें कि एसएसपी पीएन मीणा ने जिले में आतंक का पर्याय बने लोगों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हुए हैं। जिसके बाद इन की कारस्तानी पर अंकुश लगाने के लिए एक टीम का गठन किया गया। जिसके बाद गठित टीम ने आतंक के पयार्य बने गैंग की कमर तोड़ने के लिए इनके पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी आज हल्द्वानी दौरे पर!...जानें कहां-कहां जाएंगे और क्या है पूरा कार्यक्रम

जिसके बाद टीम ने गैंग लीडर अंकित जायसवाल पुत्र संजय जायसवाल निवासी वार्ड नंबर 12 रामपुर रोड हल्द्वानी समेत गिरोह के सदस्यों पंकज चैहान पुत्र स्व. रमेश सिह चौहान निवासी डहरिया सीएमटी कालोनी हल्द्वानी, भुवन सिह बिष्ट पुत्र पूरन सिह बिष्ट निवासी डालाकोटी कम्पाउण्ड रामपुर रोड हल्द्वानी, प्रियांशु सती उर्फ प्रिंस पुत्र भुवन चन्द्र सती निवासी डहरिया सीएमटी कालोनी हल्द्वानी, फैसल पुत्र वली शेर हसन निवासी वारसी कालोनी गोलागेट श्मशान घाट हल्द्वानी, मो. लारिफ सिद्दीकी पुत्र साहनवाज सिद्दीकी निवासी टनकपुर रोड राजपुर हल्द्वानी, शोएब पुत्र मुस्ताक अहमद निवासी जवाहरनगर शमशान घाट हल्द्वानी, इरशाद पुत्र सफी उल्ला निवासी रानीबाग चैघानपाटा काठगोदाम हल्द्वानी, शाकिब पुत्र आफताब निवासी वारसी कालोनी टनकपुर रोड बनभूलपुरा, अरबाज पुत्र जमीलुद्दीन निवासी वार्ड नंबर 15 अप्पू टायर वाले के पास जवाहरनगर बनभूलपुरा, फईम अहमद पुत्र फरीद अहमद निवासी वार्ड नंबर 15 अप्पू टायर वालो के पास, जवाहर नगर बनभूलपुरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में चैकी प्रभारी खेड़ा मनोज कुमार, चैकी प्रभारी मल्ला काठगोदाम फिरोज आलम, कां. संतोष सिंह, टीका राम, अशोक रावत, कारज सिंह शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल ऑडियो से उत्तराखंड में सियासी भूचाल!...सीएम धामी सख्त, विधायक के भाई समेत दो पर केस

बता दें कि आईटीआई गैंग ने लंबे समय से दहशत फैलाते हुए मारपीट, छीना झपटी आदि मामलों को अंजाम दिया करते थे जिसके बाद सभी आरोपियों को गैंगस्टर में निरूद्ध किया गया था। इन सभी आरोपियों की तलाश पुलिस लंबे समय से कर रही थी। लंबी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने आईटीआई गैंग के सरगना समेत 11 लोगों को धर दबोचा।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में