हल्द्वानी में दर्दनाक हादसे की खबर है। सेना के सेवानिवृत्त सिपाही, चंदन सिंह बिष्ट (59), की कैंटर की चपेट में आने से मौत हो गई। 18 अक्टूबर को सुबह की सैर पर निकले बिष्ट को तेज रफ्तार कैंटर के साइड मिरर ने सिर पर जोरदार टक्कर मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
उनके बेटे पुष्कर के अनुसार, चंदन सिंह बिष्ट अपनी साइड से चल रहे थे जब एक कैंटर ने दूसरे वाहन को पास देने के प्रयास में किनारे की ओर मुड़ गया। टक्कर के बाद उन्हें पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली ले जाया गया।
आठ दिन तक उपचार के बाद भी स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर उन्हें डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।