उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी

हल्द्वानी….नाबालिग भांजी को ले उड़ी मौसी, ये है मामला

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में सनसनीखेज मामला सामने आया है। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से एक मौसी अपनी नाबालिग भांजी को लेकर फरार हो गई है। नाबालिग की मां की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा...दिव्यांग पिता ने खोया इकलौता सहारा, मचा कोहराम

जवाहनर नगर वार्ड 14 की निवासी अफसाना पत्नी मोहम्मद रईस ने पुलिस को बताया कि उसका मायका बिहार में है। हाल ही में उसकी 20 वर्षीय बहन सनोवर हल्द्वानी आई थी।

अफसाना ने आरोप लगाया कि 15 सितंबर की शाम करीब पांच बजे सनोवर ने उनकी 15 वर्षीय बेटी महक को बहला-फुसलाकर घर के बाहर ले गई और तब से उसका कोई पता नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का बड़ा तोहफा... 488 एकल महिलाओं के खातों में भेजे 2.76 करोड़ रुपये

परिजन दो दिन से दोनों की खोजबीन कर रहे हैं। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, और जल्द ही नाबालिग को बरामद करने की कोशिश की जा रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में