उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी सनसनीखेज… नाली किनारे पड़ा भ्रूण, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में सनसनीखेज घटना सामने आई है। शहर के रेलवे बाजार क्षेत्र में नाली किनारे भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

 जानकारी के अनुसार गुरूवार की दोपहर रेलवे बाजार में नाली किनारे स्थानीय लोगों को एक भ्रूण पड़ा मिला। यह खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची बनभूलपुरा कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना कर भ्रूण को कब्जे में ले लिया।  कोतवाल बनभूलपुरा दिनेश फर्त्याल के अनुसार पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
उन्होंने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आसपास के क्षेत्र से भी आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। इधर भ्रूण को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में