उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी की सड़क बनी रेसिंग ट्रैक!… थार ने दिखाया मौत का खेल; वीडियो वायरल

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में पुलिस की सख्ती के बावजूद रईसजादों की स्टंटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला नैनीताल जिला मुख्यालय हल्द्वानी का है, जहां नैनीताल रोड पर आधी रात को एक ब्लैक थार से बीच सड़क खतरनाक स्टंट किए गए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है।

जानकारी के मुताबिक, हल्द्वानी के शहीद पार्क के ठीक सामने बीच सड़क पर थार को कई बार घुमाकर और तेज रफ्तार में स्टंट किए गए। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इस खतरनाक हरकत को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि स्टंट के दौरान थार सड़क किनारे खड़ी एक कार से टकराने से बाल-बाल बची।

यह भी पढ़ें 👉  50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं… किस जिले पर सबसे बड़ा खतरा मंडरा रहा है?

गनीमत यह रही कि उस समय सड़क पर ज्यादा वाहन नहीं थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इससे पहले भी उत्तराखंड में तेज रफ्तार और स्टंटबाजी के चलते कई युवाओं को अपनी जान गंवानी पड़ी है, लेकिन इसके बावजूद ऐसे मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का बड़ा सियासी दांव...दिग्गज नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

वीडियो सामने आने के बाद नैनीताल पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। नैनीताल के एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि देर रात हल्द्वानी में एक ब्लैक थार से स्टंटबाजी की सूचना मिली है। इस मामले में हल्द्वानी कोतवाली को निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही वाहन और उसके मालिक की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने साफ किया है कि इस मामले में सिर्फ ड्राइवर ही नहीं, बल्कि उसके परिजनों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में