उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी… नगरायुक्त का औचक छापा, गायब मिले कर्मी, मची खलबली

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम में लापरवाह कर्मचारियों पर अब सख्ती शुरू हो गई है। नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने गुरुवार को निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण कर उपस्थिति पंजिका की गहनता से जांच की। निरीक्षण के दौरान एक कर निरीक्षक, दो लिपिक और एक पत्रवाहक बिना सूचना के गैरहाजिर पाए गए। इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए नगर आयुक्त ने चारों कर्मचारियों से तीन दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़कें बनीं नदी, गाड़ियां बनीं नाव!...मलबे में फंसी बस, यात्रियों में चीख पुकार

नगर आयुक्त ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि सरकारी जिम्मेदारियों में कोताही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल चेतावनी नहीं, बल्कि कार्यसंस्कृति को दुरुस्त करने की शुरुआत है। अनुपस्थित कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम बना मुसीबत!... हर दिन बरसेगा कहर, 18 सितंबर तक टेंशन तय

सूत्रों के अनुसार, यह कदम नगर निगम में लंबे समय से चली आ रही कार्यशैली की ढिलाई पर लगाम कसने की दिशा में उठाया गया है। नगर आयुक्त का यह निरीक्षण अचानक हुआ, जिससे पूरे स्टाफ में हड़कंप मच गया। कर्मचारी अब समय पर उपस्थिति और जवाबदेही को लेकर सतर्क दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों का दुस्साहस!...पुलिस पर चलीं गोलियां, एसआई गंभीर, ‘ठांय-ठांय’ से दहला इलाका
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में