उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी… संदिग्ध हालत में मिले दो शव, फैल गई सनसनी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में दो अलग-अलग स्थानों पर शव मिलने से सनसनी फैल गई है। इनमें से एक शव की पहचान नहीं हो पाई है, जबकि दूसरे शव की शिनाख्त कर ली गई है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के मतदाताओं के लिए बड़ी खबर!... SIR की सुनवाई पूरी, इस दिन होगा सबसे बड़ा अपडेट

पहली घटना रेलवे स्टेशन के पास इदरीस बिल्डिंग के सामने हुई, जहां एक युवक संदिग्ध अवस्था में मृत पाया गया। शव की पहचान सूरज, निवासी बेरिपडाव, लालकुआं के रूप में हुई है। सूरज नशे का आदी था और उसे पीलिया और निमोनिया जैसी गंभीर बीमारियाँ थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 6 दिन बेहद भारी!... लगातार बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

दूसरी घटना मछली बाजार स्थित गांधी नगर नाले में हुई, जहां आज सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ। शव की हालत को देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह पुराना हो सकता है। मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है, लेकिन उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों का खुलासा होगा।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में