उत्तराखंड में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की कवायद में जुटी हुई है। इसके तहत निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। इस क्रम में हल्द्वानी ब्लॉक की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है।
महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला की संस्तुति पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टि बिष्ट ने जिले और ब्लॉक की कमेटियों का विस्तार किया। इस दौरान सुनीता देवी प्रसाद को महिला कांग्रेस हल्द्वानी ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
इस दौरान भगवती बिष्ट और कमर जहाँ को जिला उपाध्यक्ष, रमा शर्मा को जिला महासचिव, सुनीता टम्टा, लता पांडे और आशा आर्या को जिला उप सचिव मनोनीत किया गया।
इस कार्यक्रम में महिला कांग्रेस उत्तराखंड की वरिष्ठ उपाध्यक्ष जया कर्नाटक, प्रियंका टम्टा, नन्ही देवी कश्यप, आयुषी शर्मा, कविता प्रसाद, भगवती देवी, दीपा देवी, हेमा देवी, सुमन पांडेय, चम्पा चिलवाल, नंदी देवी, रिंकू देवी, अंकिता, रेखा, मंजू, खष्टि देवी समेत कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।