उत्तराखण्ड कुमाऊं राजनीति हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी… कांग्रेस ने महिला नेत्री को सौंपा महत्वपूर्ण पद

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में लगातार सक्रिय है। पार्टी निष्ठावान और कर्मठ कार्यकर्ताओं को संगठन में अहम जिम्मेदारियां सौंप रही है। इसी क्रम में महिला कांग्रेस को भी सक्रिय और सशक्त बनाने की पहल की जा रही है।

इसी उद्देश्य से महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री शिबू को लालकुआं महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया है। यह नियुक्ति वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रवि शंकर तिवारी के कार्यालय में नगर अध्यक्ष भुवन चंद्र पांडे की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक के दौरान की गई।

यह भी पढ़ें 👉  परियोजना बनी सहारा... रीता देवी ने बदली अपनी तकदीर

बैठक में खष्टी बिष्ट ने क्षेत्र में महिला कांग्रेस को अधिक सक्रिय बनाने के लिए संगठनात्मक पुनर्गठन की आवश्यकता जताई और उसी दिशा में यह निर्णय लिया गया। शिबू की नियुक्ति से क्षेत्र में संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ में बड़ा भूकंप...केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, हर की पैड़ी पर मची भगदड़

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता रवि शंकर तिवारी, हरेंद्र सिंह बोरा, कमलेश यादव, शईद सिद्दीकी, खीमानंद दुम्का, हेमंत पांडे सहित कई अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों की मर्यादा तार-तार... अब भतीजे संग चाची फरार, जमा पूंजी भी पार

पार्टी पदाधिकारियों ने शिबू को जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में महिला कांग्रेस को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में