उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार, 27 जून को एक दिवसीय दौरे पर नैनीताल जिले के हल्द्वानी पहुंच रहे हैं। यह दौरा राज्य की प्रमुख विकास परियोजनाओं के निरीक्षण और उच्चस्तरीय शिष्टाचार भेंटों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री धामी पूर्वाह्न 10:55 बजे देहरादून से प्रस्थान कर दोपहर 12:05 बजे आर्मी हेलीपैड, हल्द्वानी पहुंचेंगे। यहां वह भारत के उपराष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट करेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:50 बजे हेलीकॉप्टर से बहुउद्देशीय जमरानी बांध परियोजना के कार्यों और आस-पास के क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के बाद वह सीधे देहरादून के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री का यह दौरा राज्य की जलसंरचना और विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के दृष्टिकोण से अहम है। प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रखी गई है।