उत्तराखण्ड कुमाऊं चुनाव हल्द्वानी

हल्द्वानी… भाजपा प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट का दमदार प्रचार, “कमल” खिलाने का संकल्प

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने आज अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत दमुवाढुंगा क्षेत्र से की। इस अवसर पर उन्होंने वार्ड संख्या 36 के जवाहर ज्योति प्रथम अंबेडकर पार्क में बाबा साहब की आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण किया और क्षेत्रवासियों को संबोधित किया। इसके बाद उन्होंने निवर्तमान मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला और विधायक कपकोट सुरेश गाड़िया के साथ जनसंपर्क करते हुए हल्द्वानी नगर निगम में “कमल” खिलाने का संकल्प लिया।

दमुवाढुंगा क्षेत्र में आयोजित एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए गजराज सिंह बिष्ट ने बताया कि निवर्तमान मेयर द्वारा 264 लाख की लागत से हल्द्वानी शहर का सबसे बड़ा पार्क बनाने का कार्य किया गया है, जो आज क्षेत्र के बच्चों और बुजुर्गों के लिए एक अनमोल धरोहर बन चुका है। इसके अलावा, उन्होंने क्षेत्रवासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की आदमकद मूर्ति की स्थापना का जिक्र किया।

यह भी पढ़ें 👉  गर्मी से मिलेगी राहत... प्रभाव दिखाएगा पश्चिमी विक्षोभ, ये बन रहे आसार

बिष्ट ने कहा, “हमारा उद्देश्य हल्द्वानी के विकास को नए आयाम तक पहुंचाना है।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी का उम्मीदवार जानबूझकर चुनावी मैदान से बाहर होकर कांग्रेस को फायदा पहुंचाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन हल्द्वानी की जनता इस साजिश को सफल नहीं होने देगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... अब इस विभाग में कई अफसरों के तबादले

इसके बाद गजराज सिंह बिष्ट ने कुमाऊं संभाग कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, जिसमें आगामी प्रचार अभियान को तेज करने की रूपरेखा तैयार की गई। इसके बाद उन्होंने वार्ड संख्या 8 (जगदम्बा नगर), 46 (गैर वैशाली), और 41 (भगवानपुर) में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन कर क्षेत्रवासियों से समर्थन मांगा।

गजराज सिंह बिष्ट ने अपनी दिनचर्या में हमेशा मंदिरों में पूजा अर्चना को प्राथमिकता दी है और इसका श्रेय उन्हें चुनाव प्रचार के दौरान मिल रही ऊर्जा के रूप में मिलता है। उनका कहना है कि वह सनातनी हैं और उनके दिन की शुरुआत ईश्वर की स्तुति से होती है, जिससे उन्हें हर दिन चुनावी अभियान में तूफानी ऊर्जा प्राप्त होती है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी के निर्देश... जनसमस्याओं का प्राथमिकता से निदान करें अफसर

आज के चुनाव प्रचार में निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला, विधायक बंशीधर भगत, भाजपा कार्यकर्ता भुवन जोशी, नवीन भट्ट, संजय दुमका, रेनू अधिकारी, रोहित पांडे, दिनेश आर्या, रत्नेश शाह, बॉबी आर्य, चंद्र प्रकाश, मुन्नी बिष्ट, नवीन जोशी, कमल पांडे, प्रताप बोहरा समेत पार्टी के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में