उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून

दर्दनाक हादसा….. पिकप नदी में समाई, एक की मौत, दूसरा लापता

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा हुआ है। देर रात रुद्रप्रयाग जिले के कालीमठ के पास पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में जा गिरा। इस हादसे में एक वाहन सवार की मौत हो गई। जबकि एक अन्य सवार लापता है। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव बरामद किया। अभियान जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट...इस जिले में सोमवार को स्कूल रहेंगे बंद

पुलिस के मुताबिक 11 अगस्त 2024 की देर रात्रि बजे एसडीआरएफ को सूचना प्राप्त हुई कि कालीमठ के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 350 मीटर नीचे मंदाकिनी नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

सूचना पर पोस्ट अगस्त्यमुनि से उप निरीक्षक भगत सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। वाहन में दो लोग सवार थे, एसडीआरएफ टीम द्वारा अत्यधिक विषम परिस्थितियों में कड़ी मशक्कत करते हुए स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर रोप स्ट्रेचर की सहायता से एक व्यक्ति के शव को खाई से निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट...7 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल बंद

दूसरे व्यक्ति का रात्रि में कुछ पता नही चल पाया जिसकी एसडीआरएफ टीम द्वारा सर्चिंग की जा रही हैं। मृतक की पहचान राजदेश पुत्र सूरज, उम्र 28 वर्ष, निवासी पूडजेटी, रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  आसमान में छाए बादल...बारिश के साथ आकाशीय बिजली का खतरा—अलर्ट

 

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में