उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे डवलपमेंट देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड… केंद्र से मिली बड़ी सौगात

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क नेटवर्क सुदृढ़ करने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निरंतर प्रयास रंग लाए हैं। केंद्र सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने ऋषिकेश बाईपास 4-लेन निर्माण परियोजना के लिए ₹1105.79 करोड़ की तकनीकी, प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी की है।

यह बहुप्रतीक्षित परियोजना राष्ट्रीय राजमार्ग-7 पर तीनपानी फ्लाईओवर (किमी 529.750) से लेकर खरासोटे पुल (किमी 542.420) तक फैलेगी। लगभग 12.67 किलोमीटर लंबा यह बाईपास भट्टोवाला और ढालवाला गांवों से होकर गुजरेगा और इसे EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एवं कंस्ट्रक्शन) मोड पर पूरा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  'आई लव यू... फिर किसी के साथ ऐसा मत करना', मौत के बाद VIDEO ने खोला बड़ा राज!

सीएम धामी ने इस स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि, “यह परियोजना उत्तराखंड के समग्र विकास और बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। बाईपास पूरा होने से ऋषिकेश में यातायात का दबाव कम होगा, जाम की समस्या में राहत मिलेगी और चारधाम यात्रा व पर्यटन गतिविधियों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी। हमारी सरकार राज्य के दूरस्थ और शहरी क्षेत्रों को मजबूत सड़क नेटवर्क से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।”

यह भी पढ़ें 👉  इस राज्य में वारदात... उत्तराखंड में गिरफ्तारी! बदमाश का STF ने किया खेल खत्म

मंत्रालय के अनुसार, परियोजना का प्रारंभिक अनुमान ₹1151.18 करोड़ था, जिसे संशोधित कर ₹1139.40 करोड़ किया गया और अंतिम स्वीकृति ₹1105.79 करोड़ दी गई है। परियोजना को तीन साल में पूरा किया जाएगा और इसमें किसी भी प्रकार की लागत या समय वृद्धि स्वीकार नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  अब नैनीताल में नहीं आएगा 'नो सिग्नल'!... दूरसंचार कंपनियों को प्रशासन का अल्टीमेटम

निविदाएं ई-टेंडरिंग के माध्यम से आमंत्रित की जाएंगी और सभी कार्य निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप होंगे। परियोजना का व्यय वित्त वर्ष 2025-26 में भारत सरकार के बजट प्रावधान (GBS) के अंतर्गत किया जाएगा। देहरादून स्थित क्षेत्रीय अधिकारी को इसके लिए ड्रॉइंग एवं डिस्बर्सिंग ऑफिसर (DDO) नियुक्त किया गया है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में