उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून

गैंगरेप और मर्डर………घटना से आक्रोश, आरोपी भाजपा का यह नेता निष्कासित

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में किशोरी से दुष्कर्म और हत्या के बाद आक्रोश भड़का हुआ है। भीम आर्मी ने आरोपियों की गिरफ्तार न होने तक शव का अंतिम संस्कार न करने की चेतावनी दी है। इस मामले में भाजपा ने ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आदित्य राज सैनी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  शादी की आतिशबाजी...होटल में धधकी आग, बर्थडे पार्टी में अफरा-तफरी

हरिद्वार बहादराबाद थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे मिले एक किशोरी के शव के मामले में परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोप लगाया था। मां का आरोप है कि अमित,छह माह से प्यार का झांसा देकर उसकी बेटी से दुष्कर्म कर रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  शराब, रफ्तार और स्टंट!... जंगल में खतरे से खेल रहे हैं युवा, वायरल वीडियो पर कड़ा एक्शन

तहरीर में मां ने आरोप लगाया कि अमित और आदित्यराज ने गैंगरेप के बाद उसकी बेटी की हत्या कर दी। तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ गैंगरेप, हत्या और पोक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। आदित्यराज भाजपा में विभिन्न पदों पर रह चुका है।

पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर पिछड़ा आयोग के सदस्य आदित्य राज सैनी व ग्राम प्रधान पति और उसके नौकर के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, हत्या, साजिश सहित प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। भीम आर्मी ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक किशोरी के शव का अंतिम संस्कार न करने की चेतावनी दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... मजार ध्वस्तीकरण मामले में हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में