उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

दो दिन बदलेगा खेल…उत्तराखंड में तूफान, बिजली और बर्फबारी की चेतावनी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश, बर्फबारी और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही कई क्षेत्रों में तापमान में गिरावट की भी संभावना जताई गई है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के नवीनतम पूर्वानुमान के अनुसार, इन पांचों जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है, जबकि निचले और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। मौसम निदेशक डॉ. सी.एस. तोमर ने बताया कि देहरादून और नैनीताल जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव!... हल्द्वानी से बजेगा चुनावी बिगुल, आएंगे दिग्गज नेता

मौसम विभाग ने जिन पांच जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है, वहां गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली, तेज हवाएं और हल्की तूफानी गतिविधियों को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में तबादलों का बड़ा धमाका!...एक साथ बदले कई अफसरों के कार्यक्षेत्र

IMD के सब-डिवीजन वाइज चेतावनी अपडेट के अनुसार, उत्तराखंड में 2 और 3 फरवरी को भी गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश व बर्फबारी की संभावना बनी रहेगी। पर्वतीय जिलों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते मौसम अधिक प्रभावी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट... नैनीताल जिले में स्कूलों को लेकर आया ये आदेश

हालांकि 4 से 6 फरवरी के बीच प्रदेश में किसी प्रकार की कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। इस दौरान मौसम सामान्य या शुष्क रहने की संभावना है। बावजूद इसके, दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी या हल्की बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

 

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में