उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी

त्योहारों के मौके पर ‘मिलावट’ पर शिकंजा… कुमाऊं मंडल में लगेगा खाद्य सुरक्षा का पहरा

खबर शेयर करें -

दीपावली पर्व के मद्देनज़र उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में खाद्य पदार्थों की शुद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर कुमाऊं मंडल के आयुक्त व मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत ने सभी जिलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीमा पार प्रेम या प्लान्ड घुसपैठ?... ममून–रीना केस ने खोले धर्मांतरण गिरोह के चौंकाने वाले राज़

आयुक्त रावत ने कहा कि दीपावली के दौरान बाजारों में मिलावटखोरी, जमाखोरी और कालाबाजारी जैसी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण आवश्यक है। उन्होंने मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि उपजिलाधिकारियों और खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाकर नियमित रूप से निरीक्षण एवं छापेमारी की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  बरसात नहीं, ठंडी हवाएं और कोहरा… उत्तराखंड में मौसम ने बढ़ाई मुश्किलें, अलर्ट!

उन्होंने यह भी कहा कि निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, भंडारण व्यवस्था, प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई, हाइजीन एवं लाइसेंस, बिलिंग और खाद्य खरीद से संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच की जाए। साथ ही उपभोक्ताओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी तैयार!...7 दिन, 130 स्टॉल और ढेर सारे आकर्षण!

यह अभियान पूरे कुमाऊं मंडल के सभी जनपदों में दीपावली तक निरंतर जारी रहेगा। प्रशासन की यह पहल त्यौहारी सीज़न में उपभोक्ताओं को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में