उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

कोहरा, ओले और बर्फबारी!…पश्चिमी विक्षोभ ने बढ़ाई चिंता, अलर्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के बीच मौसम को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। राज्य में मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 30 और 31 जनवरी को राज्यभर में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर के अनुसार, जनवरी के अंत में एक नया सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ राज्य को प्रभावित करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  15 साल पुराने केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत!... CBI कोर्ट ने सुनाया चौंकाने वाला फैसला

इस सिस्टम के प्रभाव से मैदानी क्षेत्रों जैसे हल्द्वानी, देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर में तेज बौछारें पड़ने की संभावना है। कई जगहों पर गरज-चमक के साथ ओले गिरने की भी चेतावनी है। वहीं, पहाड़ी जिलों जैसे उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में बर्फबारी की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 6 दिन बेहद भारी!... लगातार बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है, जबकि कुछ जगहों पर भारी बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है। हल्द्वानी में बुधवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लेकिन आने वाले दिनों में बारिश और ओलावृष्टि के कारण तापमान में गिरावट आएगी और ठंड का अहसास बढ़ेगा। मैदानी इलाकों में सुबह और शाम को कोहरा भी छा सकता है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में