उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून धर्म/संस्कृति हिल दर्पण

श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ में आस्था का सैलाब… सीएम बोले—धर्म और संस्कृति हमारी पहचान

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यमकेश्वर (पौड़ी गढ़वाल) स्थित वानप्रस्थ आश्रम में श्री राधा गोविंद सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ कार्यक्रम में सहभाग किया। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से व्यासपीठ का पूजन-अर्चन किया और पूज्य स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि श्रीमद्भागवत पुराण सनातन धर्म का एक अत्यंत महत्वपूर्ण ग्रंथ है, जो भक्ति, भक्त और भगवान के दिव्य संबंध का मार्ग दिखाता है तथा मानव जीवन को धर्म, आस्था और सदाचार की दिशा में प्रेरित करता है।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार सनातन संस्कृति के संरक्षण और पुनरुद्धार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसके तहत धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण, सौंदर्यीकरण और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण की दिशा में कई प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इस अवसर पर स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज, विधायक रेणु बिष्ट सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में