उत्तराखण्ड गढ़वाल देश/दुनिया देहरादून मौत

दुःखद……..आतंकी हमले में उत्तराखंड के पांच जवान शहीद

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के लिए दुःखद खबर है। प्रदेश के पांच जवान जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद हो गए हैं। पांचों शहीदों की खबर गांव में पहुंचते ही घरों में कोहराम मच गया है।

उत्तराखंड से शहीद होने वालों में मैं सूबेदार आनंद सिंह, हवलदार कमल सिंह, राइफलमैन अनुज नेगी, राइफलमैन आदर्श नेगी , नायक विनोद सिंह  शामिल हैं। देश की रक्षा करते हुए रुद्रप्रयाग जनपद के ग्राम कांडा भरदार के वीर सपूत नायब सूबेदार आनंद सिंह रावत शदीद हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  टेक्नोलॉजी से संवरेगी विधानसभा....मुख्यमंत्री धामी ने दिया बदलाव का संदेश

शदीद आनंद सिंह रावत 6 माह पूर्व अपने गांव छुट्टी पर आए थे। वह वर्तमान में जम्मू कश्मीर में तैनात थे। आनंद सिंह रावत का परिवार वर्तमान में देहरादून में रहते है।  उनके बड़े भाई और मां गांव में ही रहते है।

कोटद्वार के थाना रिखणीखाल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कर्तिया (नोदानु ) एवं तहसील रिखणीखाल पौड़ी गढ़वाल के कमल सिंह पुत्र स्व.केशर सिंह निवासी उपरोक्त तथा अनुज नेगी पुत्र भारत सिंह निवासी ग्राम -डोबरिया थाना व तहसील रिखणीखाल उपरोक्त दोनों जवान बीते दिन कठुआ   जम्मू कश्मीर में हुए आतंकवादी आत्मघाती हमले में शहीद हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जो नशा बेचेगा... वो जेल जाएगा! – उत्तराखंड में धामी सरकार का तगड़ा एक्शन

जम्मू कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में कीर्तिनगर ब्लॉक के थाती डागर गांव निवासी 26 साल के राइफलमैन आदर्श नेगी शहीद हो गए हैं। उनके पिता दलबीर सिंह नेगी खेतीबाड़ी का करते हैं काम। वह 2018 में गढ़वाल राइफल्स में भर्ती  हुए थे। तीन भाई बहनों में आर्दश सबसे छोटे थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में तबादलों की बयार...शासन ने इन वरिष्ठ अफसरों की बदली जिम्मेदारी

नई टिहरी के जाखणीधार ब्लाक के चौंड जसपूर के विनोद भंडारी (33) पुत्र वीर सिंह भंडारी जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में आतंकी हमले के दौरान शहीद हुये हैं। इनका परिवार भानियावाला में निवास करता है। डेढ़ माह पूर्व घर आये थे। इनकी पत्नी नीमा देवी हैं। माता का नाम शशि है। इनके एक चार वर्षीय पुत्र और तीन माह की बेटी है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में