उत्तर प्रदेश अजब- गजब क्राइम हिल दर्पण

फेसबुक में ढूंढी दुल्हनिया …. फेरे लेते ही दिखाए रंग, अब माथा पीट रहा युवक

खबर शेयर करें -

फेसबुक में मिली लड़की ने शादी के फेरे लेते ही रंग दिखा दिया। आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के एक युवक ने फेसबुक पर मिली लड़की से दिसंबर 2023 में शादी की, लेकिन शादी के बाद उसकी पत्नी ने धोखा देकर सारे जेवर लेकर फरार हो गई। युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं सनसनीखेज...गोली लगने से बुजुर्ग की मौत, मचा हड़कंप

युवक ने बताया कि उसकी पहली मुलाकात फेसबुक पर हुई थी, जहाँ लड़की की बातों से प्रभावित होकर वह उसके प्रेम जाल में फंस गया। शादी के बाद, नई नवेली दुल्हन ने अपना असली रूप दिखाना शुरू कर दिया। शादी के तुरंत बाद ही झगड़े होने लगे और दो महीने बाद, दुल्हन अपने परिवार के जेवर लेकर घर से भाग गई।

यह भी पढ़ें 👉  मोर्चरी में मौत का अपमान... रातभर शव चूहों के हवाले, उफन पड़ा आक्रोश

युवक और उसके परिवार का आरोप है कि यह सब एक सुनियोजित साजिश के तहत हुआ, जिसमें दुल्हन के पिता और भाई भी शामिल थे। अब दूल्हा अपने परिवार के साथ पुलिस से मदद मांग रहा है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी
उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

*गोदाम में खेला जा रहा था गैस रिफलिंग का खेल, हुई यह कार्रवाई*

खबर शेयर करें -हल्द्वानी। अवैध गैस रिफलिंग पर सिटी मजिस्ट्रेट ने बड़ी कार्रवाई की है। इससे गैस रिफलिंग करने वालों