उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

भीषण अग्निकांड…धूं-धूं कर जली दुकान, लाखों का नुकसान

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में बीती रात एक भीषण अग्निकांड हो गया। हरिद्वार में हरकी पैड़ी के पास स्थित मोती बाजार में हरीश अरोड़ा की हैंडीक्राफ्ट्स एम्पोरियम की दुकान में अचानक आग लग गई, जिससे पूरे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुकान में रखे गए क्रॉकरी और खिलौने थे, और आग ने इतनी तेजी से विकराल रूप लिया कि कुछ ही मिनटों में पूरा सामान जलकर राख हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सनसनीखेज... लापता पुलिसकर्मी का खाई में मिला शव

घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी भयंकर थी कि उसकी लपटें दुकान से बाहर तक दिखाई दे रही थीं। व्यापारी पहले अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग के फैलने की गति को देखकर उनका प्रयास विफल हो गया। इसके बाद मायापुर फायर स्टेशन से दमकल की टीम ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पर आसमानी आफत का अलर्ट!... इन जिलों में कुदरत दिखाएगी रौद्र रूप, धामी सरकार हाई अलर्ट पर

कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आग के कारणों की विस्तृत जांच चल रही है, लेकिन पहले पहल शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की संभावना जताई जा रही है। दुकान में रखे गए लाखों रुपये की क्रॉकरी, खिलौने और अन्य सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि घटना के समय दुकान बंद थी, जिससे जनहानि से बचाव हुआ।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में