उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून धर्म/संस्कृति

जल में बसती आस्था… 151 नदियों का पवित्र जल लेकर निकली अनोखी कलश यात्रा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास से भगवान सूर्य की मूर्ति के जलाभिषेक हेतु कुशीनगर के लिए कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा देशभर की 151 पवित्र नदियों से एकत्र किए गए जल को लेकर कुशीनगर पहुंचेगी, जहां भगवान सूर्य की प्रतिमा का जलाभिषेक किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...जुलाई माह में दो सार्वजनिक अवकाश घोषित

इस पावन अभियान के अंतर्गत देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र नदियों से भी जल एकत्र किया गया है, जिसे कलश में भरकर विशेष पूजा अनुष्ठान के लिए रवाना किया गया। मुख्यमंत्री ने कलश यात्रा को शुभकामनाएं देते हुए इसे भारतीय संस्कृति और धार्मिक एकता का प्रतीक बताया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा... घास काट रही महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत

सीएम धामी ने कहा कि यह यात्रा देश की आध्यात्मिक परंपराओं को जोड़ने वाला एक पुण्य कार्य है, जो देश की नदियों, श्रद्धा और संस्कृति को एक सूत्र में पिरोता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आसमानी आफत...अगले हफ्ते तक नहीं मिलेगी राहत, ये हैं आसार

कार्यक्रम के दौरान महामंडलेश्वर श्री 1008 डॉक्टर स्वामी संतोषानंद देव महाराज, पूर्वांचल महोत्सव समिति के अध्यक्ष विनय राय, तथा समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

 

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में