उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में बहुउद्देशीय शिविर… योजनाओं का लगा मेला, मौके पर निपटाईं शिकायतें

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड शासन के निर्देशों के क्रम में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा राज्य सरकार की “4 साल बेमिसाल” उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार हेतु विकासखंड हल्द्वानी में बहुउद्देशीय शिविर एवं विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नैनीताल–ऊधमसिंहनगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने की। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी आमजन को दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आग का तांडव!...काबू पाने की कोशिश में बड़ा हादसा, फायर गार्ड की मौत

शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 25 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। पंचायती राज विभाग ने 5 परिवार रजिस्टर प्रतियां ऑनलाइन जारी कीं, जबकि ग्राम विकास विभाग द्वारा 18 बीपीएल एवं एसईसीसी प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। आधार अपडेशन के 23 कार्य पूरे किए गए और CSC केंद्र के माध्यम से 13 आवेदन ऑनलाइन अपलोड किए गए। कुल 23 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 22 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

बाल विकास विभाग द्वारा 2 लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट वितरित की गई, वहीं सहकारिता विभाग द्वारा 6 लाभार्थियों को बिना ब्याज ऋण योजना के अंतर्गत ऋण स्वीकृति के चेक प्रदान किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  मातम में बदलीं खुशियां!...एक ही परिवार के 6 सदस्यों समेत सात की मौत

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सुधार हो रहा है। उन्होंने पशुपालकों को टोल फ्री हेल्पलाइन 1962 की जानकारी देते हुए बताया कि यह सेवा पशु उपचार और परामर्श के लिए अत्यंत उपयोगी है। साथ ही प्रत्येक विकासखंड स्तर पर पशु चिकित्सा सेवाएं और वाहन उपलब्ध कराए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज होंगे बड़े फैसले!...धामी कैबिनेट के एजेंडे में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव

कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी मोनिका, तहसीलदार कुलदीप, खंड विकास अधिकारी तनवीर असगर, दर्जा राज्य मंत्री मोहन पाठक, भावना मेहरा, दीपक मेहरा, सुरेश भट्ट, ब्लॉक प्रमुख मंजू गौड़ सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर विधायक बंशीधर भगत ने सभी को नशा मुक्ति एवं नशा उन्मूलन की शपथ दिलाई, जिसके बाद कार्यक्रम का समापन किया गया।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में