इवेंट उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

हर घर तिरंगा अभियान… सीएम धामी ने बढ़ाया जोश, लोगों से की ये अपील

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रध्वज को सम्मानपूर्वक नमन करते हुए सभी प्रदेशवासियों से अभियान में भागीदारी की अपील की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज एक राष्ट्रीय जनआंदोलन बन चुका है, जो हर नागरिक के मन में देशभक्ति की भावना को और भी प्रगाढ़ कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  अगले 48 घंटे भारी!...'रेड अलर्ट' से दहशत, इन जिलों के स्कूलों कल भी छुट्टी

मुख्यमंत्री ने कहा, “तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, एकता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। यह केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की आशा, गर्व और आत्मसम्मान का प्रतीक है।”

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश का रेड अलर्ट...गुरूवार को इस जिले में भी स्कूलों में छुट्टी

उन्होंने प्रदेशवासियों से अनुरोध किया कि इस स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों, कार्यालयों और दुकानों पर तिरंगा गर्व और सम्मान के साथ फहराएं। साथ ही, तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर harghartiranga.com पोर्टल पर साझा कर इस अभियान को और अधिक व्यापक बनाएं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कांग्रेस का बड़ा एक्शन...ये नेता पार्टी से बाहर, इनको नोटिस

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज हम जो आज़ादी की हवा में सांस ले रहे हैं, वह उनकी अद्वितीय बलिदान और त्याग की देन है। हमें इस स्वतंत्रता की गरिमा बनाए रखते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

 

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में