उत्तराखण्ड कुमाऊं जजमेंट नैनीताल

ईओ नियुक्ति विवाद…हाईकोर्ट का सख्त रुख, नपा अध्यक्ष को अवमानना नोटिस

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने प्रभारी ईओ की नियुक्ति को लेकर दायर याचिका पर कड़ा रूख अपनाया है। कोट्र ने बागेश्वर निवासी हयात सिंह परिहार ने उच्च न्यायालय नैनीताल में प्रधान सहायक विजय सिंह कनवासी और नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल के खिलाफ अवमानना याचिका दाखिल की है।

याचिका में हयात सिंह परिहार ने बताया कि उन्हें शासन द्वारा 17 सितंबर 2025 को नगर पालिका बागेश्वर के प्रभारी ईओ के पद पर नियुक्त किया गया था, जिसे उन्होंने 18 सितंबर 2025 को ग्रहण कर लिया। लेकिन अगले तीन सप्ताह तक नगरपालिका अध्यक्ष ने उन्हें वित्तीय अधिकार नहीं दिए।

यह भी पढ़ें 👉  अनियमितताओं का भंडाफोड़!...प्रबंधक का इस्तीफा मंजूर, ये है पूरा मामला

इस दौरान 9 अक्टूबर 2025 को याचिकाकर्ता के स्थान पर एक अन्य प्रभारी ईओ नियुक्त कर दिया गया और हयात सिंह परिहार को हल्द्वानी नगर निगम में स्थानांतरित कर दिया गया। याचिकाकर्ता ने इस आदेश को चुनौती दी थी, जिस पर नैनीताल हाईकोर्ट ने नियुक्ति पर रोक लगा दी थी।

इसके बाद शासन ने 14 अक्टूबर 2025 को आदेश जारी कर नए प्रभारी ईओ की नियुक्ति और याचिकाकर्ता के स्थानांतरण को निरस्त कर दिया। साथ ही कोर्ट को अवगत कराया कि नियमित ईओ की नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस आदेश के बाद पूर्व में दाखिल याचिका निस्तारित हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  समान वेतन पर हाईकोर्ट सख्त...उपनल कर्मियों के लिए बड़ा फैसला जल्द, सरकार पर बढ़ा प्रेशर!

इसके बावजूद नगर पालिका बागेश्वर ने 17 अक्टूबर 2025 को बैठक बुलाकर प्रधान सहायक विजय सिंह कनवासी को प्रभारी ईओ नियुक्त करने का निर्णय लिया। हयात सिंह परिहार ने इस निर्णय को भी हाईकोर्ट में चुनौती दी। कोर्ट ने 31 अक्टूबर 2025 को नगर पालिका के इस निर्णय पर रोक लगा दी थी, लेकिन आदेश के बावजूद याचिकाकर्ता को प्रभारी ईओ के पद पर कार्य करने की अनुमति नहीं दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में डीएम का एक्शन मोड…अतिक्रमण पर होगी बड़ी कार्रवाई, होंगे ये काम

न्यायमूर्ति रवींद्र मैथानी की एकल पीठ ने नगर पालिका अध्यक्ष और प्रधान सहायक को अवमानना का नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने का आदेश दिया है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में