उत्तराखण्ड देहरादून

ठंड का असर तेज… उत्तराखंड के इन जिलों में येलो अलर्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, दो जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं मैदानी इलाकों में घने कोहरे के छाने की आशंका जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बजा चुनावी बिगुल... इन नगर पालिकाओं में वोटिंग की तारीख तय

मौसम विभाग ने देहरादून सहित हरिद्वार, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और चंपावत जिलों के कुछ क्षेत्रों के लिए घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में विशेष रूप से 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘राहुल गांधी का शिकायतकर्ता वाल्मीकि समाज से हैं या नहीं?’... पुलिस से जांच की मांग, हल्द्वानी विवाद फिर गरमाया

आगामी दिनों की बात करें तो तीन और चार जनवरी को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इसके बाद पांच जनवरी को एक बार फिर मौसम में बदलाव हो सकता है। जबकि छह और सात जनवरी को प्रदेश में मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भाजपा का बड़ा दांव...इन दो नेताओं का बढ़ा कद, मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में