उत्तराखण्ड कुमाऊं बागेश्वर

जय श्री राम के नारों की गूंज…सीएम धामी ने लिया अभिवादन, जानिए पूरा कार्यक्रम

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय भ्रमण के लिए बागेश्वर पहुंच गए हैं। गरुड़ के मेलाडुंगरी हेलीपैड पर उनके आगमन पर क्षेत्र “जय श्री राम” के नारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का माला पहनाकर और पारंपरिक तरीके से अभिनंदन किया। इस अवसर पर सामान्य जनता भी अपने मुख्यमंत्री की झलक पाने और उनका अभिवादन करने के लिए उत्साहित दिखाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में चाइल्ड पोर्नोग्राफी!...इंटरनेट से आपत्तिजनक वीडियो डाउनलोड, पुलिस का एक्शन

मुख्यमंत्री धामी ने कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन स्वीकार किया और उनका आभार व्यक्त किया। हेलीपैड से वह कार द्वारा पर्यटक आवास गृह बैजनाथ पहुंचे, जहाँ वे फिलहाल भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण में मचेगा से सियासी संग्राम... सदन के भीतर 445 सवाल तो बाहर विधानसभा घेराव

उनकी यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, वे वरिष्ठ नागरिकों और प्रबुद्धजनों से भेंटवार्ता करेंगे। लगभग डेढ़ बजे मुख्यमंत्री बागेश्वर जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे, जहाँ बैठक होगी। वे अधिकारियों की समीक्षा बैठक करेंगे और पत्रकारों से संवाद करेंगे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में