उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून

खराब मौसम का असर… नैनीताल, अल्मोड़ा समेत आठ जिलों में स्कूल बंद रखने के आदेश

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में आखिरकार मौसम ने करवट ले ली है। शुक्रवार को राज्य के मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने से लंबे समय से जारी सूखी ठंड से लोगों को बड़ी राहत मिली। बारिश और बर्फबारी के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम सुहावना हो गया और लोगों के चेहरों पर रौनक लौट आई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा...दिव्यांग पिता ने खोया इकलौता सहारा, मचा कोहराम

मौसम में अचानक आए इस बदलाव का असर तापमान पर भी देखने को मिला। अधिकांश जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठंड बढ़ गई है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठिठुरन और बढ़ गई, जबकि मैदानी क्षेत्रों में बारिश से वातावरण में नमी आ गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 6 दिन भारी पड़ेंगे!... मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, देखें अपडेट

खराब मौसम और संभावित जोखिम को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। एहतियातन नैनीताल, देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, ऊधम सिंह नगर और बागेश्वर जिलों में शनिवार को सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। जिला प्रशासन ने अभिभावकों और विद्यार्थियों से सतर्क रहने और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड से बहला-फुसला भगाई किशोरी!...की अश्लील हरकतें, विरोध पर धमकाया

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रह सकता है। ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में