उत्तराखण्ड कुमाऊं डवलपमेंट नैनीताल

नैनीताल राजभवन का नया चेहरा!… द्रौपदी मुर्मु ने किया मुख्य द्वार का उद्घाटन

खबर शेयर करें -

नैनीताल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को राजभवन नैनीताल के मुख्य द्वार का शिलान्यास किया। इस अवसर पर राज्यपाल, लेफ्टिनेंट जनरल (से नि) गुरमीत सिंह भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का आयोजन राजभवन की स्थापना की 125वीं वर्षगांठ के अवसर पर किया गया था, जिसमें राष्ट्रपति ने मुख्य द्वार का शिलान्यास कर इस ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया।

यह भी पढ़ें 👉  ‘चरित्रवान बनिए, कर्मशील रहिए’...राष्ट्रपति मुर्मू ने युवाओं को दी प्रेरणा

राजभवन नैनीताल, जो पिछले 125 वर्षों से उत्तराखंड की सांस्कृतिक, प्रशासनिक और ऐतिहासिक पहचान का प्रतीक रहा है, आज भी अपनी स्थापत्य कला, प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक विरासत के लिए खास महत्व रखता है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सचिव श्री राज्यपाल रविनाथ रामन, विधि परामर्शी कौशल किशोर शुक्ल, अपर सचिव रीना जोशी सहित कई अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में